नर्मदा परिक्रमा कर लौटे महामंडलेश्वर रामकृष्ण दास का भव्य स्वागत

कुरावर। नगर के श्रीराम मंदिर के पुजारी श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर रामकृष्ण दास महाराज के नर्मदा परिक्रमा से लौटने पर शुक्रवार को मंदिर परिसर में उनका आत्मीय स्वागत किया गया.

क्षेत्रीय विधायक मोहन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे. विधायक ने शाल, श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया. उन्होंने कहा कि नर्मदा परिक्रमा न केवल आध्यात्मिक साधना का मार्ग है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को भी सशक्त करती है. रामकृष्ण दास महाराज ने नर्मदा परिक्रमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, संयम और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया.

इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. दिनेश मंडलोई, महामंत्री लखन, रामेश्वर नायक, ठाकुर प्रसाद उर्फ कालू मीना, पार्षद बद्रीलाल कुशवाहा, भूपेंद्र सिंह भदौरिया सहित श्रद्धालुजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Next Post

दलालों के साथ हिरासत में लुटेरी दुल्हन

Fri Jan 30 , 2026
उज्जैन। 10 दिन पहले मंदिर में रचाई गई शादी के बाद रात में दूल्हे को चकमा देकर लुटेरी दुल्हन भाग रही थी। जिसे पकड़ा गया तो दो दलाल भी पुलिस की हिरासत में आ गए। लुटेरी दुल्हन का एक साथी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। भाटपचलाना थाना […]

You May Like