भोपाल: राजधानी भोपाल में शनिवार रात से रविवार सुबह तक हल्की बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। बारिश के चलते सुबह घने बादल और हल्की धुंध देखी गई, जिससे शहर में दृश्यता में कमी आई।मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के प्रभाव से बनी है। इस दौरान शहर में दृश्यता सामान्यत: 500 मीटर से 2 किलोमीटर के बीच रही।
विभाग ने आगामी दिनों में इसी प्रणाली के असर से बारिश और ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हल्की बारिश और धुंध से अगले दो-तीन दिन सुबह-सवेरे दृश्यता में और कमी आ सकती है।भोपाल में इस मौसम का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है।
