मौसम ने मचाई हलचल, किसानों में बढ़ी धान कटाई की चिंता

रायसेन: शनिवार-रविवार की रात से अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में बादल छाए रहे। इससे लघु एवं सीमांत किसानों की चिंता बढ़ गई है। कुछ किसानों ने अपने खेतों की कटाई कर खलिहान में धान रख दिया है, जबकि कुछ के खेतों में कटाई अभी बाकी है।खराब मौसम को देखते हुए किसान तेजी से धान की कटाई में जुट गए हैं। कई जगह महिलाएं, बच्चे और पुरुष किसान सुबह से खेतों में हाथ से कटाई कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर हार्वेस्टर मशीनें खेत में प्रवेश नहीं कर पा रही हैं, इसलिए कटाई हाथ से ही की जा रही है।

बदलते मौसम से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और कहीं हल्की बारिश और रात में ठंड का असर भी देखने को मिल सकता है।खेती की बात करें तो खेतों में धान की फसल पककर तैयार है और कई जगह कटाई का काम चल रहा है। किसानों का कहना है कि बारिश होने पर कटी हुई और खड़ी दोनों तरह की धान की फसल खराब होने का खतरा है, इसलिए वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं ताकि फसल सुरक्षित रहे।

Next Post

किशोरियों और महिलाओं से पुलिस का संवाद, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों पर चर्चा

Sun Oct 26 , 2025
सिलवानी: पुलिस प्रशासन द्वारा किशोरी जागरूकता संवाद अभियान के तहत सिलवानी क्षेत्र के ग्राम प्रतापगढ़ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की युवतियों और बालिकाओं को अपराध और सामाजिक बुराइयों के […]

You May Like

Play sound