बस को ओवरटेक करते ट्रक ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

सलामतपुर। भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर एक ट्रक द्वारा बस को ओवरटेक करने के प्रयास में स्कूटी और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन चालक सड़क पर गिर गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों ही वाहनों के चालकों को मामूली चोटें ही आईं और एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक तेज रफ्तार में बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान सामने से आ रहे दोपहिया वाहनों से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कूटी और बाइक सड़क पर गिर गईं और दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार बेरखेड़ी चौराहा से भोपाल की ओर जा रहा था, जबकि मोटरसाइकिल चालक विदिशा से भोपाल की ओर आ रहा था। घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन बाद में ट्रक चालक, मोटरसाइकिल चालक और स्कूटी चालक के बीच आपसी समझौता हो गया। इसी कारण किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अक्सर दुर्घटनाओं की स्थिति बनती रहती है।

शीघ्र हो 4 लेन, तब आएगी हादसों में कमी–

भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लेन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लेन करने की मांग की है।

इनका कहना है।

थाना क्षेत्र में हाइवे 18 पर एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर मे 2 वाहनों में टक्कर मार दी। वह तो गनीमत रही कि गंभीर हादसा होने से बच गया। किसी भी पक्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज नही कराई है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

हाइवे 18 को 4 लेन करने से हादसों में कमी आ सकती है। सड़क छोटी होने की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय रहवासी शासन प्रशासन से हाइवे 18 को शीघ्र 4 लेंन करने की मांग कर रहे हैं।

नरेश चौधरी, सरपंच ग्रा.पं. सरार।

हाइवे 18 को 4 लेन करने से हादसों में कमी आ सकती है। सड़क की साइडों को भी रिपेयर करना चाहिए। इससे भी दोनों तरह 5-5 फिट जगह मिल सकती है। स्थानीय रहवासी काफी समय से शासन प्रशासन से हाइवे 18 को शीघ्र 4 लेंन करने की मांग कर रहे हैं।

कैलाश गोस्वामी, समाजसेवी रातातलाई।

Next Post

बकाया राजस्व न भरने वाले मैरिज गार्डन और पेट्रोल पंपों पर होगी कुर्की की कार्रवाई

Sat Mar 7 , 2026
बेगमगंज। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार एसडीएम सौरभ मिश्रा के द्वारा राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत सभी 13 मैरिज गार्डन एवं 10 पेट्रोल पंप  एवं एक निजी आरओ वॉटर सप्लाई प्लांट सहित निर्माणधींन  यूनानी हॉस्पिटल  भवन निर्माण का औचक  निरीक्षण किया गया। एसडीएम सौरभ मिश्रा ने बताया कि शासन […]

You May Like

मनोरंजन