इंदौर: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ज्ञान शिखर ओम शांति भवन के ओमप्रकाश भाईजी सभागृह में रक्षाबंधन का पर्व बड़ी धुमधाम से आध्यात्मिकता के साथ मनाया गया.इस अवसर पर इंदौर जोन की क्षेत्रीय निर्देशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने कहा कि यह त्यौहार न सिर्फ बहनों द्वारा भाइयों को रक्षासूत्र बांधने का प्रतीक है बल्कि यह आत्मा की विकारों से रक्षा करने की भी स्मृति दिलाता है.
सच्चा रक्षाबंधन आत्मा और परमात्मा के बीच अटूट संबंध का प्रतीक है, जो हमें बुराई से बचाता है और श्रेष्ठता की ओर बढ़ाता है. आगे आपने बताया कि आज के समय में रक्षाबंधन का अर्थ केवल शरीर की रक्षा नहीं, बल्कि विचारों की पवित्रता, संबंधों की मर्यादा और आत्मा की सुरक्षा का संकल्प लेना है। परमात्मा शिव स्वयं हमें ज्ञान की राखी बांधते हैं जो जीवन को श्रेष्ठ बनाती है.
