मोहन भागवत द्वारा गुरुजी सेवा न्यास के कैंसर अस्पताल का आज होगा शुभारंभ

इंदौर: शहर में कैंसर जैसी घातक बीमारी का सुलभ और बेहद सस्ता इलाज की शुरुआत होने जा रही है. योजना 54 में गुजराती स्कूल के पास स्थित आईडीए के प्लॉट पर गुरु सेवा न्यास द्वारा कैंसर अस्पताल निर्मित किया गया है. अस्पताल का शुभारंभ आज शाम संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत करेंगे.भारत में घातक बीमारी कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. उसके अनुसार बीमारी के डायग्नोज होने के बाद पांच में से तीन मरीजों की मौत हो रही है.

इसकी वजह है समय पर इलाज और संसाधन नहीं मिलना है. इसको लेकर इंदौर में गुरुजी सेवा न्यास द्वारा माधव सृष्टि कैंसर केयर व रिसर्च इंस्टिट्यूट की स्थापना की जा रही है. उक्त कैंसर हॉस्पिटल में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों को अब कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का आसान व सस्ता इलाज मिलेगा. इंदौर में संघ के गुरुजी सेवा न्यास कैंसर अस्पताल में नाम मात्र की दरों पर आसान इलाज मिलना शुरू हो जाएगा. इस अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल व रिसर्च सेंटर का शुभारंभ संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा आज शाम को किया जा रहा है. गुरुजी सेवा न्यास में कैंसर का आसान इलाज मध्य प्रदेश में यह अपनी तरह का अत्याधुनिक अस्पताल होगा, जिसमें जरूरतमंद मरीजों को नाम मात्र के शुल्क पर विश्व स्तरीय इलाज उपलब्ध हो सकेगा.
छोटी सी डिस्पेंसरी से शुरूआत
गुरुजी सेवा न्यास के मनीषी श्रीवास्तव ने बताया कि शुरू में इसमें छोटी सी डिस्पेंसरी शुरू की गई थी. वह कई दिनों तक नहीं चली, लेकिन बाद में मरीजों का आना शुरू होने लगा. इसके बाद माधव सृष्टि गुरुजी सेवा न्यास ने गुरु गोलवलकर के जन्म शताब्दी को लेकर उनकी स्मृति में कैंसर हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर स्थापित किया है. स्वस्थ मानव , समृद्ध राष्ट्र की परिकल्पना को दृष्टिगत रखते हुए इसमें गरीबों और मध्यमवर्ग के मरीजों को सस्ता और उत्तम इलाज मिलेगा.
सभी तरह के कैंसर का इलाज
गुरुजी सेवा न्यास के मुकेश हजेला ने बताया कि अस्पताल में आयुष चिकित्सा, होम्योपैथी, नेचरोपैथी सहित सभी तरह के कैंसर का इलाज की सुविधा मिलेगी. कैंसर के लिए कीमोथेरेपी, मेमोग्राफी और भी कई तरह की जांच करने के लिए अमेरिका से सिमंस की मशीन आ रही है. ओपीडी आज से शुरू हो जाएगी, लेकिन एक महीने में सारी मशीन स्थापित कर पूर्ण इलाज चालू कर दिया जाएगा.
अस्पताल में रहेंगी निम्न सुविधाएं
अस्पताल में कैंसर केयर के लिए रेडिएशन थेरेपी, पेट स्कैन, सीटी स्कैन, कीमोथेरेपी के अलावा मैमोग्राफी आदि सुविधा उपलब्ध होगी. इसके अलावा यहां प्राकृतिक चिकित्सा, होम्योपैथी, आयुर्वेद, एक्यूपंख्र, न्यूरोपैथी, क्रायोथेरेपी आदि की सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी

Next Post

खजराना गणेश को चढ़ाई 251 किलो वजनी फूलों की राखी

Sun Aug 10 , 2025
इंदौर:खजराना गणेश मंदिर में भगवान को 251 किलों वजनी राखी चढ़ाई गई। संस्था विघ्नहर्ता गणेश उत्सव समिति ने उक्त राखी अर्पित की है. सुबह खजराना गणेश को 14 बाय 14 की 196 वर्गफुट की राखी अर्पित की गई. उक्त राखी 100 किलो फूलों से तैयार की गई है, जिसे बनाने […]

You May Like