विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका

सीहोर। पीएमश्री महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया. जिसमें विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की निर्णायक एवं सशक्त भूमिका को रेखांकित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा द्वारा किया गया. तत्पश्चात डॉ. मॉली थॉमस ने विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती सहभागिता एवं समान अवसरों की आवश्यकता पर बल दिया. डॉ. सुषमा दुराफे ने महिलाओं के विज्ञान में योगदान विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला. वहीं डॉ. खुशहाली एम. पांडे ने जैव अभियांत्रिकी के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला. जबकि डॉ. सागर सेन ने गैर-पारंपरिक ऊर्जा संसाधनों के महत्व को स्पष्ट किया.

Next Post

​नपा की चेतावनी: 31 मार्च तक जमा करें टैक्स, वरना 1 अप्रैल से देना होगा दोगुना कर

Mon Mar 2 , 2026
सीहोर। नगर पालिका इन दिनों अपनी माली हालत को मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष कर वसूली अभियान चला रही है. दिसंबर माह में बेहतर वसूली प्रदर्शन के कारण नपा को 55 लाख रुपये का प्रोत्साहन (रिवार्ड) भी प्राप्त हुआ है, जिससे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा […]

You May Like

मनोरंजन