खुलासा : पत्नी की बेवफाई में पति ने की थी खुदकुशी

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत कंदराखेड़ा नहर के पास 12 जून को प्रभात श्रीवास्तव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग जांच में यह बात सामने आई कि पत्नी की प्रताडऩा, बेवफाई से तंग आकर मृतक ने यह आत्मघाती कदम उठाया था। पुलिस ने आरोपिया पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक ग्राम कंदराखेड़ा नहर के किनारे प्रभात श्रीवास्तव किराये से रहता था। 12 जून को शाम लगभग 4 बजे उसने घर के अंदर हॉल में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी ।

मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की बड़ी बहन मधु खरे, मझली बहन रेखा सागर, संझली बहन माला जैन, छोटी बहन श्रद्धा श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, भांजा सागर खरे, पुत्र प्रतीक श्रीवास्तव, पुत्री श्रेया श्रीवास्तव, बबीता सिंह के बयान दर्ज किए। एक पेनड्राइव भी प्रस्तुत की जिसमें मृतक प्रभात श्रीवास्तव की बहन श्रद्धा श्रीवास्तव व अन्य बहनों से फोन पर की गयी बातों की मृत्यु के पूर्व की काल रिकार्डिंग थी। मामले की जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि मृतक की पत्नी पूनम उर्फ प्रिया श्रीवास्तव द्वारा पति प्रभात को आत्महत्या के लिये लगातार प्रताडि़त करती थी । प्रताडऩा से तंग आकर प्रभात श्रीवास्तव ने फांसी लगाई थी। पुलिस ने आरोपी पत्नि पूनम उर्फ प्रिया श्रीवास्तव के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

अब महाकाल भक्त निवास का दूसरा टेंडर होगा, संतो और श्रद्धालुओं के लिए 4000 कमरे बनेंगे

Sat Aug 1 , 2026
उज्जैन: महाकाल की नगरी उज्जैन में सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयार किया जा रहा महाकाल भक्त निवास अब तेजी से आकार ले रहा है. करोड़ों श्रद्धालुओं, पर्यटकों, साधु-संतों और महाकाल भक्तों को व्यवस्थित एवं किफायती आवास उपलब्ध कराने की इस महत्वाकांक्षी योजना का […]

You May Like