खेत के बाहर खड़ी पत्रकार की स्कूटी हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ युवक

भिंड: दबोह नगर के उपतहसील कार्यालय के पास पत्रकार रविंद्र शर्मा खेत के बाहर मुख्य सड़क पर अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी खड़ी कर खेत मे पहुची गायों को भगाने के लिए चले गए पर वह इलेक्ट्रिक स्कूटी में गलती से चाबी लगी छोड़ गए वही कोई अज्ञात युवक स्कूटी चोरी कर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

रविंद्र शर्मा ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें एक युवक स्कूटी ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद रविंद्र ने दबोह थाने में लिखित आवेदन देकर उक्त युवक के खिलाफ़ शिकायत मय सीसीटीवी फुटेज के साथ दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

Next Post

दतिया में आजाद समाज पार्टी से दामोदर यादव लड़ेंगे उपचुनाव

Tue Apr 7 , 2026
दतिया: दतिया में उपचुनाव की स्थिति बन रही है, जिसको लेकर अलग-अलग पार्टी के दावेदार दावेदारी कर रहे हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव ने दतिया से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। दामोदर यादव ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा, “कांग्रेस और भाजपा […]

You May Like