जहरीले सर्प के डसने से महिला की मौत

सीधी: जिले में जंगल के बीच स्थित अपने कच्चे घर में सो रही 21 वर्षीय मंजू सिंह गौड़ को एक जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।घटना मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रक्सा टोला की है। मृतका के पति राजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 1 बजे मंजू घर में खाट पर सो रही थी। अचानक छज्जे से एक जहरीला सांप उसके ऊपर गिरा और डस लिया।

घटना के तुरंत बाद परिजन मंजू को मझौली अस्पताल ले गए, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सीधी रेफर कर दिया गया। हालांकि, एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचने में काफी समय लग गया। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. हिमेश पाठक ने बताया कि जब महिला को अस्पताल लाया गया, तब तक जहर उसके शरीर में पूरी तरह फैल चुका था। तमाम कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और शाम करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई।

Next Post

अतिवृष्टि पीड़ितों से मिले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Sun Aug 3 , 2025
सिलवानी: केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायसेन जिले के अतिवृष्टि प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम बम्होरी, पडरिया जोड़, बरदहा बम्होरी जोड़, साईं खेड़ा और सिलवानी में बारिश से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी पीड़ा को नजदीक […]

You May Like