मेघालय के विकास और एमपी की करिश्मा ने कैनो एक्सट्रीम स्लैलम में बाज़ी मारी

देहरादून, (वार्ता) 38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के फूलचट्टी में गंगा नदी में आयोजित कैनो एक्सट्रीम स्लैलम प्रतियोगिता में गुरुवार को मेघालय के विकास राणा और मध्य प्रदेश की करिश्मा दीवान ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का ताज अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में मेघालय के विकास राणा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। उत्तराखंड के अमित थापा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि सर्विसेज के नवीन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। जबकि महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की करिश्मा दीवान ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेघालय की एलिजाबेथ विनसेंट दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि अरुणाचल प्रदेश की देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मेजबान राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्या और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को उनकी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

राष्ट्रीय खेल के इस रोमांचक आयोजन में देशभर से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और जल क्रीड़ा के इस रोमांचक मुकाबले को दर्शकों ने खूब सराहा।

 

Next Post

डोनाल्ड ट्रंप की दुनिया में उथल-पुथल

Fri Feb 7 , 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कार्यभार संभालते ही अपने निर्णयों से दुनिया में उथल पुथल मचा दी. उनकी टैक्स नीति और अवैध प्रवासियों को अपने देश वापस भेजने की जिद ने दुनिया में अलग तरह का तनाव उत्पन्न कर दिया है. खास तौर पर टैक्स नीति के कारण यूरोपीय देश […]

You May Like