करुणारत्ने 100वां टेस्ट मैच खेलने के बाद टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास

गाले 04 फरवरी (वार्ता) श्रीलंकाई बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने इस सप्ताह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाले में अपना 100वां मैच खेलने के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे।

करूणारत्ने का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। 36 वर्षीय करुणारत्ने ने पिछले 14 महीनों में रन बनाने के लिए संघर्ष करते देखे गये है। वर्ष 2024 की शुरुआत से उनका औसत 27.05 रहा है। श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों में 0-1 से पीछे है। वह 100वां टेस्ट खेलने के साथ ही सनथ जयसूर्या, मुथैया मुरलीधरन, चमिंडा वास, महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा और एंजेलो मैथ्यूज के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले सातवें श्रीलंकाई क्रिकेटर भी बन जाएंगे।

करुणारत्ने ने कहा, “यह संन्यास लेने का सही समय है क्योंकि अगले डब्ल्यूटीसी चरण में तीन या चार युवा खिलाड़ी आ सकते हैं। यह मैच गाले में होना है, जहाँ मैंने अपना पर्दपण किया था, इसलिए वहाँ खेल खत्म करना अच्छा रहेगा।”

उन्होंने कहा, “ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट समाप्त होने के बाद, मैंने एसएलसी से कहा कि अगला टेस्ट मेरा आखिरी टेस्ट होगा।”

करुणारत्ने ने नवंबर 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था, जहां से अब वे संन्यास लेने वाले हैं। 2014 में उन्हें कुछ समय के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन उस साल के अंत में उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा। उन्होंने टेस्ट में 34 अर्धशतक और 16 शतक लगाए हैं। उन्होंने अपने 12 साल के टेस्ट करियर में 39.99 की औसत से 7079 रन बनाए हैं।

इसके अलावा उन्होंने 50 एकदिवसीय मैचों में 1316 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 11 अर्धशतक बनाये।

Next Post

मां की साड़ी का झूला बनाकर झूलते समय बालिका की मौत

Tue Feb 4 , 2025
पिता को फंदे में झूलती मिली बिटिया शहडोल : देवलौंद थाना क्षेत्र के बकेली कॉलोनी में 11 वर्षीय वैष्णवी बुनकर की झूला झूलते समय साड़ी का फंदा गले में फंस जाने से मौत हो गई। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। पिता के लौटने पर घटना का पता […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।