मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल 26 मई (वार्ता) मणिपुर पुलिस ने पिछले 24 घंटों के दौरान चलाए गए अभियान में विभिन्न अवैध गतिविधियों में कथित रूप से शामिल तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि इनमें से एक उग्रवादी शैक्षणिक संस्थानों में फर्जी प्रवेश दिलाने में शामिल था।

पुलिस ने बताया कि बिष्णुपुर जिले के मोइरांग-पीएस के अंतर्गत कोइरेंग प्रतिमा के पास मोइरांग सेंद्रा रोड से एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व के याइंगांगपोकपी क्षेत्र में एक उग्रवादी को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोप लगाया कि वह स्कूल और कॉलेजों में पिछले दरवाजे से प्रवेश दिलाने का वादा करके अभिभावकों से पैसे ऐंठने जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल था।

मणिपुर पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले के पटसोई-पीएस के अंतर्गत पटसोई पार्ट-1 गांव से एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया।

Next Post

केरल में कोच्चि तट पर लाइबेरियाई जहाज डूबा; सार्वजनिक परामर्श जारी

Mon May 26 , 2025
कोच्चि 26 मई (वार्ता) केरल में कोच्चि तट पर अरब सागर में लाइबेरिया के कंटेनर जहाज के डूबने के बाद एक सार्वजनिक परामर्श जारी किया गया है जिसमें लोगों को किसी भी तैरते या किनारे पर पड़े कंटेनर या मलबे के पास न जाने या उनसे संपर्क न करने का […]

You May Like