पाठशाला का शुभारंभ एवं पूर्व की संध्या पर विवेकानंद जी की प्रतीमा में माल्यार्पण व रंगोली, दीपोत्सव का आयोजन
सतना:अभाविप लगातार राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी के उपलक्ष में साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही युवाओं के आदर्श, प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की विचारों को लेकर कार्य कर रहा है और विद्यार्थी परिषद द्वारा 12 जनवरी को पूरे भारतवर्ष में युवा दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, इस निमित्त अभाविप सतना नगर इकाई द्वारा विगत 5 दिनों से साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किए गए.
जिसमें प्रथम दिवस स्वच्छता अभियान, द्वतीय दिवस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, तृतीय दिवस रक्त परीक्षण, चतुर्थ दिवस में नगर के विद्यालय एवं महाविद्यालय में विचार संगोष्ठी और आज पांचवे दिन में एक नवीन परिषद की पाठशाला का शुभारंभ कर, संध्याकालीन समय में सर्किट हाउस समीप नगर निगम परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा की साफ सफाई कर प्रतिमा में भगवा वस्त्र धारण कराकर माल्यार्पण व रंगोली दीपोत्सव कर इस युवा दिवस को बड़े उत्साह पूर्वक मनाया।
