अलकापुरी में अवैध निर्माण जेसीबी से तोड़ा, सामान जब्त

भोपाल। नगर निगम ने शहर के अनेक क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शिकायतों और नियमित अभियान के तहत अस्थायी छप्पर, दीवार, चबूतरे, कंडम वाहन, ठेले, गुमठियां, दुकान के बाहर रखा सामान और फुटपाथों पर लगी दुकानें हटाईं. कार्रवाई के दौरान लोहे की गुमठी, स्टैंड बोर्ड सहित अन्य सामग्री जब्त की गई.

न्यू मार्केट के आंतरिक और बाहरी क्षेत्रों से हॉकर्स हटाए गए. दुकानदारों को निर्धारित सीमा में सामान रखने की समझाइश दी गई. यहां से चार लाइट, एक गोल पंखा, प्लाई बोर्ड और पाइप के टुकड़े जब्त किए गए. निगम अमले ने कोलार, लिंक रोड-2, करोंद, शाहजहांनाबाद, बैरागढ़, गांधीनगर सहित कई क्षेत्रों में कार्रवाई की. न्यू कबाडख़ाना से कंडम वाहन की बॉडी, ईश्वर नगर से अस्थायी दीवार और 10 नंबर स्टॉप से पक्का चबूतरा हटाया गया. भवन अनुज्ञा शाखा के सहयोग से अलकापुरी में अवैध ईंट निर्माण जेसीबी से तोड़ा गया.

Next Post

कालियासोत-केरवा तालाबों की सीमाओं और अतिक्रमण की जांच करेगी जिला संरक्षण समिति

Tue Nov 3 , 2026
भोपाल: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की भोपाल स्थित केंद्रीय क्षेत्र पीठ ने कालियासोत और केरवा तालाबों के एफटीएल (पूर्ण ताल स्तर), 50 मीटर और 33 मीटर क्षेत्र के सीमांकन तथा अतिक्रमण संबंधी अभिलेखों की जांच जिला संरक्षण समिति से कराने के निर्देश दिए हैं. समिति कलेक्टर की अध्यक्षता में आर्द्रभूमि […]

You May Like