NVDA MEETING: CM डॉ.यादव का पुनर्वास और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की 267वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नर्मदा घाटी क्षेत्र में चल रही सिंचाई, जलप्रबंधन और पुनर्वास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा परियोजनाओं का प्रदेश की आर्थिक और कृषि समृद्धि में अहम योगदान है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और जनहित को प्राथमिकता देने की बात भी कही। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

महिला की गला कटी मिली लाश       

Wed Jun 25 , 2025
जबलपुर‌। पनागर थाना क्षेत्र में एक महिला की गला कटी लाश मिली। अशंका जाहिर की गई है कि महिला ने खुद ही ब्लेड से अपना गला काटा है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को बबलू उर्फ मंगल तिवारी 52 वर्ष निवासी शिवाजी वार्ड पनागर ने सूचना दी कि वह अपनी […]

You May Like