बघवार बहेरा में आग लगने से चक्की दुकान एवं लाखों की सामग्री खाक 

सीधी ।पुलिस चौकी पिपरांव अंतर्गत बघवार बहेरा में आज सुबह करीब 7 बजे चक्की दुकान में आग लगने से दुकान के साथ ही लाखों की सामग्री जलकर खाक हो गई। बघवार निवासी प्रवीण सिंह कछवाह पिता देवेन्द्र सिंह ने बताया कि उसकी चक्की दुकान बघवार बहेरा में थी। आज सुबह करीब 7 बजे समीप के एक व्यवसायी ने फोन पर सूचना दी कि उसकी चक्की दुकान में आग लग गई है। जिसके बाद वह जल्द ही मौके पर पहुंचा। सूचना पाकर अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट का फायर ब्रिगेड भी पहुंच गया था। आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू पाने में करीब दो घंटे लगा। आग बुझने के बाद देखा गया तो वहां मौजूद समूची सामग्री जलकर नष्ट हो चुकी थी। अंदेशा है कि बिजली शार्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लगी। आग लगने से चक्की, मोटर, टायर, ट्यूब, गेंहूं, कूलर, पंखा समेत समूची सामग्री जल गई।

Next Post

बहरी अंचल के अस्पतालों में प्रसूताओं को नहीं मिल रहा भोजन 

Sun Apr 6 , 2025
बहरी। बहरी तहसील के सरकारी अस्पतालों में प्रसूति के लिये आने वाली महिलाओं का भोजन बंद हो गया है। कारण स्व सहायता समूह का नया अनुबंध न होना बताया जा रहा है। बहरी तहसील अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को चाय और भोजन नसीब […]

You May Like