
जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में एक महिला की गला कटी लाश मिली। अशंका जाहिर की गई है कि महिला ने खुद ही ब्लेड से अपना गला काटा है।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को बबलू उर्फ मंगल तिवारी 52 वर्ष निवासी शिवाजी वार्ड पनागर ने सूचना दी कि वह अपनी पत्नी पार्वती तिवारी 46 वर्ष के साथ रहता है, उसकी कोई संतान नहीं है, पत्नी का लगभग 10 वर्ष से मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। जिसका उपचार मनोचिकित्सक एवं अन्य डाक्टर के यहां चल रहा है। छत पर पत्नी प्रीति बेहोश पड़ी थी, गले में चोट थी बाजू में शेविंग करने वाली ब्लेड पड़ी थी। पत्नी को उपचार के लिए भतीजे रोहित एवं मोहल्ले के लोगों के साथ मेडिकल कॉलेज भेजा। भतीजे ने बताया कि चाची प्रीति को डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी पार्वती तिवारी की मानसिक स्थिति ठीक न होने से पूर्व में भी अपने हाथ की कलाई काट ली थी और सम्भवतः इस बार भी स्वयं के द्वारा गला काट लिया होगा। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
