
जबलपुर। घमापुर थाने में दो पक्ष सुलह करने के बाद वापस लौट गए और आपस में भिड़ गए, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की, इसके बाद फिर से मामला थाने पहुंचा पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि सूरज समन 50 वर्ष निवासी झामनदास चौक नटबाबा की पहाडि़या ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी नंदनी समन का प्रेम विवाह गोलू चौधरी से हुआ है। नदंनी एवं गोलू का घरेलू वाद विवाद चलता था, वह दोनों को समझाता था। बीती रात लगभग 11-30 बजे उसके बेटे साहिल का जन्मदिन था, उसकी बेटी नंदनी उसके घर आयी थी गोलू चौधरी नंदनी को बुलाया तो नंदनी बोली की खाना खाकर आ रही है। इसी बात को लेकर गोलू चौधरी नंदनी को गाली गलौज करने लगा तो नंदनी घमापुर थाना आयी वह भी थाना आया एवं दोनों पक्षों का समझाकर घर ले जा रहा था। जैसे ही घर के पास पहॅुचा उसी समय गोलू चौधरी, गोलू चौधरी की मां लाड़ली चौधरी दोनों विवाद करने लगे, उसने गालियां देने से मना किया तो गोलू चौधरी ने पत्थर उठाकर उसके सिर में चोट पहुॅचा दी। लाड़ली चौधरी ने हाथ मुक्कों से मारपीट की दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
