रेलवे ने मोड़ा नाले का मुख 

 

जबलपुर। अधारताल रेलवे स्टेशन से निकलने वाले नाले का रूख बस्ती की ओर मोड़ दिया गया है। इससे तेज बारिश में बस्ती जलमग्न होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। बस्ती से लगे इंडस्ट्रियल एरिए की इकाईयां भी प्रभावित होंगी, जिससे करंट फैलने का खतरा बना हुआ है। रेलवे स्टेशन से लगी रिछाई औद्योगिक क्षेत्र की इकाईयां हैं। इकाईयों के बीच से रेलवे स्टेशन आने-जाने का रास्ता है। रेलवे स्टेशन से निकलने वाले पानी के लिए हाल ही में नालियों में पाइप डाला गया है। यह पाइप इकाईयों सहित बस्ती की ओर है। इससे हो यह रहा है कि इस जगह से निकलने वाला पानी बस्ती सहित इकाईयों का प्रभावित करेगा। बस्ती में रहने वाले लोगों का कहना है कि यहां से निकासी नहीं है, जिससे इस पाइप से आने वाला पानी यहां भर रहा है। हाल ही में हुई जरा सी बारिश में यहां पानी भर गया है। गौरतलब है कि तेज बारिश के दौरान यह पानी इकाईयों तक पहुंच जाएगा, जिससे इस क्षेत्र में आवागमन बाधक हो जाएगा।

Next Post

अचानक लगी कार में आग 

Wed Jun 25 , 2025
  जबलपुर। कटंगी मार्ग पर एक कार में अचानक आग भड़क उठने से हड़कंप मच गया।आग की लपटों में घिरी कार को क्षति से बचाने ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से मिट्टी और पानी डाला, लेकिन पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका‌। जिसके बाद पुलिस की सूचना पर […]

You May Like