ईरान के बंदरगाह पर विस्फोट में मृतकों की संख्या 46 हुई, 1200 से अधिक लोग घायल

तेहरान, 28 अप्रैल (वार्ता) ईरान के दक्षिणी प्रांत होरमुजगान के बंदर अब्बास बंदरगाह पर शनिवार को हुए भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई और 1200 से अधिक लोग घायल हो गये हैं।

इरना समाचार एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने प्रांतीय संकट प्रबंधन संगठन के महानिदेशक मेहरदाद हसनज़ादेह के हवाले से बताया कि विस्फोट और उसके बाद लगी आग में 1200 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 138 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संगठन (एनडीएमओ) के प्रवक्ता होसेन जाफ़री ने आज बताया कि बंदरगाह पर लगी आग जल्द पूरी तरह पा लिया जायेगा। इससे पहले, रविवार को ईरान की सरकार ने आज राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने विस्फोट स्थल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात की।

एनडीएमओ के प्रमुख होसेन सजेदिनिया ने रविवार को बताया कि बंदरगाह पर मौजूद कुछ कंटेनरों में ज्वलनशील पदार्थ, जैसे कि तारकोल (पिच), और कुछ में रासायनिक पदार्थ भरे हुए थे। समाचार एजेंसी के अनुसार बंदरगाह के घाटों पर काम फिर से शुरू हो गया है।

Next Post

गर्म हवाओं का कहर, लू की लपटों से झुलसा शहर

Mon Apr 28 , 2025
शाजापुर।सूरज की तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही है. पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ है. सोमवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी के कारण ना दिन […]

You May Like