जापान के कुमामोटो प्रांत में भूकंप के झटके महसूस किये गये, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं, लोगों से सतर्क रहने की अपील

टोक्यो, 19 नवंबर (वार्ता) दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुमामोटो प्रांत और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार तड़के भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गयी।
जापान की मौसम एजेंसी (जेएमए) ने हालांकि सुनामी का कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। एजेंसी के अनुसार, भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक तड़के लगभग 2:22 बजे आया, जिसका केंद्र प्रांत के अमाकुसा-अशिकिता क्षेत्र में जमीनी स्तर से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। एजेंसी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
जापान के भूकंपीय तीव्रता पैमाने (शून्य से सात) पर कुछ हिस्सों में यह ‘लोअर शिंडो पांच’ (पांचवां सर्वोच्च स्तर) दर्ज किया गया। कुमामोटो के मिनामाता शहर में लोअर पांच तीव्रता रिकॉर्ड हुई, जबकि कुमामोटो के यात्सुशिरो, पड़ोसी मियाजाकी प्रांत की राजधानी मियाजाकी शहर और कागोशिमा प्रांत के इजुमी शहर में तीव्रता चार (छठा सर्वोच्च स्तर) दर्ज की गई।
एजेंसी ने बताया कि मुख्य झटके के बाद एक या उससे अधिक कई झटके महसूस किये गये। इसके अलावा क्यूशू के साथ-साथ शिकोकू और होंशू के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये।
भूकंप के बाद मिनामाता और कुमा के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश जारी किए गए हैं। इस दौरान हाकाता और कागोशिमा-चूओ स्टेशनों के बीच क्यूशू शिंकानसेन बुलेट ट्रेन की आठ सेवाएं निलंबित रहीं, जिससे लगभग 5,600 यात्री प्रभावित हुए।

.....

Next Post

ओवरब्रिज पर देर रात जोरदार टक्कर, नॉइस बैरियर के उड़े परखच्चे

Thu Nov 19 , 2026
कटनी। जगन्नाथ चौक से बरगवां की ओर जाने वाले ओवरब्रिज पर देर रात किसी अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से रेलिंग में लगा नॉइस बैरियर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेलिंग […]

You May Like