
शाजापुर, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी एवं सहायक संचालक सुश्री नीलम चौहान के मार्गदर्शन में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत शासन से प्राप्त थीम आंगनवाड़ी केन्द्रों पर ताजा एवं विविधता पूर्ण गर्म पका भोजन अंतर्गत जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम में पर्यवेक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा शाजापुर जिले का नवाचार घर में पकाएंगे-घर का खाएंगे अंतर्गत स्थानीय खाद्य पदार्थों के प्रति गर्भवती माताओं, धात्री माताओं, किशोरी बालिकाओं तथा परिवारों को संतुलित पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई एवं उपस्थितजनों को पोषण संकल्प की शपथ दिलवाई गई. साथ ही मंगल दिवस अंतर्गत अन्नप्राशन दिवस मनाया गया.
