पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धासुमन किए अर्पित

पानसेमल :ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि पाटिल के नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं युवा शक्ति के प्रतीक माने जाने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई।बृजधाम कालोनी में एकत्रित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए,राजीव गांधी अमर रहे के नारे भी लगाए।वरिष्ठ नेता अजय मिश्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वे दूरदर्शी राजनेता रहे उन्होंने सदैव भारत की उन्नति एवं प्रगति में अपना सहयोग दिया है।उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि पाटिल ने कहा भारत में पंचायत राज एवं औद्योगिक क्रांति लाने में राजीव गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही साथ ही भारत विकसित करने में अपना निरंतर योगदान दिया है । नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष राव शितोले बताया कि भारत में संचार क्रांति लाने तथा आधुनिक भारत बनाने में राजीव गांधी की विशेष भूमिका रही है।इस अवसर पर अजय कुमार मिश्रा,प्रकाश जैन, धूरसिह खेडकर,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि पाटिल,नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाषराव शितोले,दारासिंह सोलंकी,जगन मोरे,सुरेश खलाणे,दिलीप सोलंकी,प्रेमसिंह राजपू,धनराज सिरसाठ,संजय पाटिल,योगेश मोरे सहित अन्य उपस्थित रहे।

Next Post

तीन संतानों की जानकारी छिपाकर बना शिक्षक, बर्खास्तगी के बजाय महकमे ने सिर्फ वेतन वृद्धि रोककर की इतिश्री

Thu May 21 , 2026
सिवनी: जिले में अवैध तरीके से सरकारी नौकरी करने के कई मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। इन नौकरियों के मामले में बिना ऊपरी अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। दरअसल दोषी पाए जाने पर कर्मचारी ऊपरी अधिकारियों से आवेदन निवेदन कर किसी भी […]

You May Like