तीन संतानों की जानकारी छिपाकर बना शिक्षक, बर्खास्तगी के बजाय महकमे ने सिर्फ वेतन वृद्धि रोककर की इतिश्री

सिवनी: जिले में अवैध तरीके से सरकारी नौकरी करने के कई मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। इन नौकरियों के मामले में बिना ऊपरी अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। दरअसल दोषी पाए जाने पर कर्मचारी ऊपरी अधिकारियों से आवेदन निवेदन कर किसी भी तरह से अपनी नौकरी बचा लेने में कामयाब हो जाते हैं।
ऐसा ही एक ताजा मामला कुरई क्षेत्र में सामने आया है। आजाक विभाग में संविदा शाला शिक्षक के रूप में एक व्यक्ति लगातार नौकरी कर रहा है। उसकी शिकायत अनेक बार मय प्रमाण के अधिकारियों को की जा चुकी है लेकिन अधिकारी नियमानुसार उसे नौकरी से पृथक करने के बजाए महज एक दो वेतनवृद्धि रोककर
सिर्फ वेतन वृद्धि रोककर विभाग ने की इतिश्री
अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ले रहे हैं। ऐसे में कर्मचारी के हौसले बुलंद हैं। विभाग और शासन प्रशासन की छवि इससे धूमिल हो रही है लेकिन अधिकारी इससे कोई इत्तेफाक नहीं रखते। जबकि जरूरी यह है कि दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाए। जिससे दूसरों को इससे सबक मिले।
क्या है मामला
बालाघाट जिले के कोडबी तहसील तिरोड़ी के रहने वाले राजेंद्र हाथझाड़े ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनके गांव के ही रहने वाले जितेंद्र गजभिए ने 2011-12 में संविदा शाला शिक्षक की परीक्षा दी और उसकी नियुक्ति जिले के शासकीय प्राथमिक शाला सिल्लारी तहसील कुरई में हो गई है। यहां उल्लेखनीय यह है कि जिस परीक्षा के जरिए जितेंद्र का चयन हुआ है वह ही गलत है। संविदा
शाला शिक्षक वर्ग तीन की नियुक्ति की शर्तों का उनके द्वारा उल्लंघन खुले तौर पर किया गया है। इस मामले में प्रार्थी द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी जरूरी कार्रवाई नहीं की गई है।
यह है अनियमितताएं
मध्यप्रदेश पंचायत संविदा शाला शिक्षक (नियोजन और संविदा शर्त) नियम 2005 के अनुक्रम में जितेंद्र ने यह पद प्राप्त किया है। जबकि मप्र शासन के द्वारा जारी राजपत्र 10.03.2000
एवं क्रंमाक 134 के अनुसार जिस भी व्यक्ति कि दो से अधिक जीवित संतान हैं जिसमें एक संतान का जन्म 26 जनवरी 2001 के बाद हुआ हो वह किसी सेवा या पद पर नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा। जितेंद्र ने अपनी तीन संतानों की जानकारी छिपाते हुए शासकीय सेवा प्राप्त की है। उनके द्वारा सिर्फ दो बच्चों की जानकारी दी गई। जितेंद्र की पहली संतान 20 जनवरी 2001, दूसरी संतान 17 अगस्त 2002 और तीसरी संतान चार जुलाई 2004 को हुई है। जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत में समग्र
परिवार कार्ड में दर्ज है।
चयनित होने पर छिपाई जानकारी
आवेदक का कहना है कि जितेंद्र ने परीक्षा में चयन होने पर तीसरी संतान के तथ्य को छिपाया। डिटेल्स ऑफ फैमिली फार्म 3 (सी रुल 47) (12) में अपने परिवार के सदस्यों के विवरण में सिर्फ दो बच्चों की जानकारी भरी है।
अधिकारियों ने रोकी वेतनवृद्धि
आवेदक का कहना है कि यहां पर मामला तीसरी संतान का नहीं है बल्कि छलपूर्वक नौकरी पाने का है। इसलिए उसने जनजातीय कार्य विभाग सहित कलेक्टर सिवनी को इस संबंध में आवेदन किया। जिसके बाद सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने जितेंद्र गजभिए के इस जानकारी को छिपाने का यह कृत्य मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 22(4) एवं 22 क तथा मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत दंडनीय अवचार माना गया है। अतः जितेंद्र गजभिए की तीन वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी जाती है।
संतुष्ट नहीं है शिकायतकर्ता
विभाग के द्वारा तीन वेतन वृद्धि रोके जाने के फैसले से शिकायत कर्ता संतुष्ट नहीं है। उसका कहना है कि नियमों का उल्लंघन कर सेवा प्राप्त करने वाले जितेंद्र के खिलाफ सेवा से पृथक किए जाने की कार्रवाई की जाए।
इनका कहना है
यहां पर मामला तीन संतान का नहीं है बल्कि जानकारी छिपा कर नौकरी पाने का है। ऐसे में जरूरी है कि गलत जानकारी देकर नौकरी पाने वाले जितेंद्र गजभिए के खिलाफ शासकीय सेवा से पृथक किए जाने की कार्रवाई की जाए।
राजेंद्र हाथझाड़े, शिकायतकर्ता
शिकायत मिलने के बाद विभाग के द्वारा जितेंद्र गजभिए की तीन वेतन वृद्धियां रोकी गई हैं। जो पूरे सेवा काल के लिए हैं। इससे अधिक कार्रवाई करना मेरे हाथ में नहीं है। यदि आवेदक चाहे तो वह शासन के खिलाफ कोर्ट में जा सकता है।
लालजी राम मीणा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग

Next Post

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, बुंदेलखंड में कोई भी गरीब रक्त के अभाव में परेशान न हो: भूपेन्द्र सिंह

Thu May 21 , 2026
सागर: पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने रक्तार्पण समारोह में कहा कि रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है और यही कारण है कि उन्होंने अपने जन्मदिवस को उत्सव नहीं, बल्कि मानव सेवा का पर्व बनाया। श्री सिंह ने […]

You May Like