जबलपुर: मझौली में एक घर पर धावा बोलकर जेवर, नगदी पार कर दी। पुलिस ने बताया कि राजेन्द्र प्रसाद शर्मा 59 वर्ष निवासी कटरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है जो आंगनबाडी चली गई थी, मां चलने में असमर्थ है घर के बाहर आंगन में थी घर में दरवाजा में ताला लगा था दोपहर लगभग 2 बजे उसकी पत्नी आंगनबाड़ी से लौटकर घर आई देखी दरवाजे का ताला टूटा था दरवाजे के कुंदे में ताला लटका था.
दरवाजा बंद था दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखी आलमारी का लॉकर टूटा था आलमारी में रखे सोने का रानी हार, मंगलसूत्र चांदी की पायल , संतान सप्तमी की 8 नग चूड़ी, नगदी 10 हजार रूपये गायब थे। कोई अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर में घुसकर सोने चांदी के गहने एव नगदी सहित लगभग 95 हजार रूपये की चोरी कर ले गया है।
