इंदौर: दहेज प्रताड़ना से महिला की मौत के मामले में हीरानगर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. मर्ग जांच में महिला की मौत सामान्य परिस्थितियों से अलग परिस्थितियों में होना सामने आया. जांच के बाद पुलिस ने इसे दहेज मृत्यु माना है.मामला जनकपुरी, एमआर-10 चौराहे का है. बुधवार 23 सितंबर को 31 वर्षीय रिंकी गुर्जर ने जहरीला पदार्थ खा लिया था.
उसकी मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की. परिजनों के बयान, दहेज की लगातार मांग और प्रताड़ना के आरोप तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच में सामने आया कि पति गणेश गुर्जर, सास शेतान बाई और ससुर लक्ष्मण गुर्जर द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने के चलते रिंकी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की थी. जांच के बाद तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया. एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि मर्ग जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, मामले में आगे जांच की जा रही है
