आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता 3 दिवस के लिए अवैतनिक, चेतावनी जारी

सीधी : परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना मझौली ने आदेश जारी करते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 28 अक्टूबर 2025 से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ हो चुका है तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 07 फरवरी 2026 को किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ को समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने हेतु मतदान केन्द्रवार शासकीय सेवकों की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से लगाई गई है और एसआईआर कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पूर्व में ही बीएलओ के साथ एसआईआर कार्य में सहयोग करने के लिए आदेशित किया गया था। किन्तु 15 नवम्बर 2025 को अनुविभागीय अधिकारी मझौली के क्षेत्र भ्रमण के दौरान अनेक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शकुन्तला सिंह, राजकली सिंह, देवकली सिंह, राजकुमारी सिंह, राजकुमारी पाण्डेय, रेखा सिंह, आशा तिवारी, संतोष तिवारी, कुसुम चतुर्वेदी, आरती बैस, पुष्पा सोनी, राजकली गुप्ता, ममता साकेत, कीर्ति तिवारी एवं शैलजा शुक्ला अनुपस्थित पाई गईं। यह स्थिति एसआईआर कार्य में असहयोग एवं निर्वाचक नामावली जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध उत्पन्न करती है।उक्त लापरवाही को गंभीर मानते हुए संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 03 दिवस का अवैतनिक किया गया है तथा चेतावनी जारी की गई है कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर कठोर दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

120-125 हमेशा जीत का स्कोर नहीं होता: बावुमा

Sun Nov 16 , 2025
कोलकाता, 16 नवंबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने ईडन गार्डन्स में भारत पर अपनी टीम की रोमांचक पहली टेस्ट जीत की कुंजी के रूप में दृढ़ता और विश्वास के महत्व को रेखांकित किया और बताया कि कैसे दृढ़ संकल्प ने एक मामूली स्कोर को विजयी प्रदर्शन में […]

You May Like