ट्रांसफार्मर बना खतरे की घंटी, बार-बार लग रही आग से दहशत

जबलपुर:गोरखपुर बाजार मेन रोड स्थित आई/55 एमपीवी क्षेत्र में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर इन दिनों लगातार चर्चा और चिंता का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस ट्रांसफार्मर में आए दिन तकनीकी खराबी और आग लगने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि यह ट्रांसफार्मर काफी पुराना हो चुका है और इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। आए दिन होने वाली खराबी के कारण आसपास के घरों और दुकानों पर भी आग लगने का खतरा मंडराता रहता है। किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से क्षेत्रवासी भयभीत हैं।
शिकायतें बेअसर
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर में लगातार गड़बड़ी की समस्या बनी रहती है। कई बार आग लगने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसको लेकर विभाग को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें भी दी गई हैं, लेकिन हर बार केवल अस्थायी मरम्मत कर मामले को टाल दिया जाता है। स्थायी समाधान अब तक नहीं निकाला गया है।
शिफ्टिंग की मांग भी अधूरी
क्षेत्रवासियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर को आबादी वाले स्थान से हटाकर किसी सुरक्षित जगह पर शिफ्ट करने की मांग भी की है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
लगातार हो रही घटनाओं और अनदेखी से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

Next Post

बालिका को भगाने वाला जीजा गिरफ्तार

Sat May 2 , 2026
जबलपुर: नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले जीजा को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार है। पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी व पुलिस उप अधीक्षक अंकिता सुल्या जबलपुर के मार्गदर्शन मे स्पेशल टीम गठित कर रेलवे स्टेशन जबलपुर के सीसीटीव्ही फुटेज एवं मोबाइल […]

You May Like