राजकुमार हिरानी की क्लासिक फिल्मों की विरासत को आगे बढ़ाती दिखी ‘प्रीतम एंड पेड्रो’

मुंबई, 24 जून (वार्ता) फिल्मकार राजकुमार हिरानी अपनी पहली वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के जरिए ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है, जिससे सीरीज को लेकर उत्साह बढ़ गया है।’प्रीतम एंड पेड्रो’ एक मिस्ट्री ड्रामा है, जिसमें कॉमेडी, साइबर क्राइम और सस्पेंस का अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा। सीरीज में अरशद वारसी, विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी, मोना सिंह और वीर हिरानी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह परियोजना लॉन्ग-फॉर्मेट स्टोरीटेलिंग में हिरानी का पहला प्रयास है, जहां उन्हें पात्रों और उनकी भावनात्मक यात्रा को विस्तार से प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। ट्रेलर में उनकी फिल्मों की पहचान रहे हास्य, संवेदनशीलता, दोस्ती और भावनात्मक कहानी कहने की शैली की झलक दिखाई देती है।
हिरानी की फिल्मों में अक्सर अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों के बीच बनने वाले रिश्तों और जीवन के अप्रत्याशित मोड़ों को दर्शाया जाता रहा है। ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाती नजर आती है, जिसमें मनोरंजन के साथ भावनात्मक गहराई और रहस्य का तड़का लगाया गया है। अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी इस सीरीज को राजकुमार हिरानी ने क्रिएट और प्रोड्यूस किया है। ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ तीन जुलाई से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

.....

Next Post

महिला क्रिकेटरों के लिए आईसीसी के नए नियम की दीपिका पादुकोण ने की तारीफ, बताया 'ऐतिहासिक कदम'

Wed Jun 24 , 2026
मुंबई, 24 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने महिला क्रिकेटरों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी ) की नई मैटरनिटी रिटर्न गाइडलाइंस (मातृत्व वापसी नीति) का स्वागत किया है और इसे “महिला खेलों के लिए एक ऐतिहासिक पल” बताया है।दीपिका ने इस पहल से जुड़ी एक रिपोर्ट को अपनी […]

You May Like