भोपाल: चुनाभट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मौर्य को निलंबित कर दिया गया है. डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी के बावजूद थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य कार्यक्रम में नहीं पहुंचे. इसे अधिकारियों ने गंभीरता से लिया.
थाना क्षेत्र से जुड़े जनसंवाद कार्यक्रम में थाना प्रभारी की गैरमौजूदगी को उनकी कार्यशैली और जिम्मेदारी के प्रति लापरवाही के रूप में देखा गया. इसके अलावा पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियानों में भी थाना प्रभारी का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं बताया जा रहा था. जनसंवाद में अनुपस्थिति और विशेष अभियानों में कमजोर प्रदर्शन को निलंबन की कार्रवाई की प्रमुख वजह माना जा रहा है.
