मुहराई ग्राम में करंट लगने से भैंस की मौत

गैसाबाद/दमोह:गैसाबाद थाना क्षेत्र के मुहराई ग्राम में शुक्रवार सुबह एक भैंस की करंट लगने से मौत हो गई.घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने विद्युत विभाग की लापरवाही को इसका कारण बताया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मुहराई निवासी दीनदयाल गुड़ारे की भैंस सुबह गांव के पास करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बिजली लाइन एवं विद्युत उपकरणों के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण इस प्रकार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.

ग्रामीणों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है.इससे पहले भी गांव में जग्गू कोतवाल की भैंस की करंट लगने से मौत हो चुकी है. बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, जिससे लोगों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है.ग्रामीणों ने मांग की है कि घटना की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए तथा गांव में विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण कर संभावित खतरों को तत्काल दूर किया जाए, ताकि भविष्य में किसी व्यक्ति या पशु को अपनी जान न गंवानी पड़े. वहीं पीड़ित पशुपालक ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.

Next Post

बड़ी झील के कैचमेंट क्षेत्र से हटाए जाएंगे 296 अतिक्रमण, प्रशासन ने मांगी पुलिस फोर्स

Fri Jun 19 , 2026
भोपाल: राजधानी के बैरागढ़ क्षेत्र में बड़ी झील के कैचमेंट एरिया में किए गए अतिक्रमणों के खिलाफ प्रशासन एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है. संभावना जताई जा रही है कि शनिवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया जा सकता है. इसके लिए प्रशासन ने पुलिस बल […]

You May Like