16.76 लाख मतदाता हुए पंजीकृत 

जबलपुर। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जबलपुर जिले में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसके अंतर्गत जिले की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि 23 दिसंबर 2025 की स्थिति में जबलपुर जिले की आठ विधानसभा सीटों में कुल 16 लाख 76 हजार 909 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 8 लाख 58 हजार 681 पुरुष, 8 लाख 18 हजार 165 महिला तथा 63 अन्य मतदाता शामिल हैं। सबसे अधिक मतदाता पनागर विधानसभा क्षेत्र में जबकि सबसे कम मतदाता जबलपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र में दर्ज हैं।

इसके अलावा मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के बाद जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 2154 से बढ़कर 2321 हो गई है। इससे मतदाताओं को मतदान के दौरान बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

दावा–आपत्ति के बाद 21 फरवरी को होगा अंतिम प्रकाशन

निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक प्रस्तुत की जा सकेंगी। इसके बाद सूचना जारी करने, सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया 14 फरवरी 2026 तक चलेगी। दावा–आपत्तियों के निराकरण एवं मतदाता सूची की गुणवत्ता जांच के पश्चात आयोग की अनुमति से 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

सुनवाई के लिए अधिकारी तैनात

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की तैनाती

इस कार्य के लिए जिले में 8 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं 67 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई करेंगे। जिला मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय के विरुद्ध प्रथम अपील 23 दिसंबर 2025 से सुनी जा रही है। इसके बाद द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश के समक्ष की जाएगी।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष क्रमांक 9 में हेल्पडेस्क एवं नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

Next Post

जिला अस्पताल में 8 महीनों में 409 मासूमों की मौत, सीएमएचओ ने बनाई जांच टीम

Tue Dec 23 , 2025
छतरपुर। जिले से एक बेहद चिंताजनक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जिला अस्पताल के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पिछले आठ महीनों के दौरान 409 बच्चों की मौत दर्ज की गई है। इतनी बड़ी संख्या में हुई मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले […]

You May Like