गांजा तस्करी के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में गांजा तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली और कुंडीपुरा पुलिस की कार्रवाई में करीब 5 किलो गांजा जब्त किया गया है। जब्त गांजे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार कोतवाली पुलिस ने बीती रात इमलीखेड़ा हवाई पट्टी के पास कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान आजाद चौक निवासी जोएब उर्फ अब्दुल मारूफ, पिता अब्दुल आरिफ और उसके साथी प्रथम के रूप में बताई गई है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से करीब 5 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे इम्मू खान से गांजा खरीदते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

गांजा बेचने का काम कर रहे थे आरोपी ००००००

इधर कुंडीपुरा थाना पुलिस ने पुराने गांजा तस्कर अय्यूब पिता यूसुफ निवासी इंद्रानगर और अकबर पिता छोटे को पकड़ा। पुलिस ने इनके पास से करीब साढ़े तीन किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, अय्यूब और अकबर लंबे समय से धरमटेकड़ी क्षेत्र में गांजा बेचने का काम करते थे। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि इनके द्वारा गांजा बेचने का कारोबार किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लाते थे और इनके संपर्क में कितने लोग जुड़े हैं।

Next Post

विधिक जागरूकता शिविर में आधार कार्ड हुए अपडेट

Wed Sep 30 , 2026
जबलपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देश पर 30 सितंबर को ग्राम पंचायत मढ़ईकला, तहसील कुंडम के शासकीय हाईस्कूल में मेगा अवेयरनेस एंड आउटरीच कैम्प के तहत वृहद विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज के अंतिम […]

You May Like