दो लाख की अवैध शराब एवं 1 लाख का गांजा जब्त 

झाबुआ। कोतवाली थाना झाबुआ की पुलिस टीम ने अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम बावड़ीमाफी में अमरा उर्फ अमरसिंह पिता बदिया डामोर तथा नाबालिगों द्वारा अवैध शराब एवं गांजा संग्रहण की जानकारी प्राप्त हुई। सूचना की विश्वसनीयता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित दबिश दी, इस दौरान आरोपी के घर के पीछे बने ढालिया में तलाशी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की, जिसमें 4 पेटी रॉयल स्टैग, 34 पेटी माउंट बीयर, 7 पेटी हंटर बीयर, 3 पेटी बैग पाइपर, 1 पेटी गोवा व्हिस्की कुल बरामद शराबः 561.48 बल्क लीटर है जिसकी अनुमानित कीमतः 1 लाख 95 हजार 560 रूपये है। जिसमें एक नाबालिक अपचारी को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी अमरसिंह मौके से भाग गया। इसके अतिरिक्त घर की तलाशी के दौरान विभिन्न प्लास्टिक थैलियों एवं पुडि़यों में रखा गया 14.960 किग्रा अवैध गांजा भी बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 1, लाख 5 हजार आंकी गई है।

Next Post

विवि का घेराव करने जा रहे छात्रों पर छोड़े आशू गैस के गोले और वॉटर कैनन

Mon Jun 23 , 2025
रीवा।अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों के हितों के लिए आज भारतीय राष्ट्रीय संगठन एनएसयूआई ने सैकड़ों छात्रों के साथ रैली निकालकर विश्वविद्यालय का घेराव करने पहुंचे जहां पहले से बेरीकेट कर तैयार भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया और वॉटर कैनन एवं आशु गैस […]

You May Like