
भोपाल।थाना हबीबगंज पुलिस ने चोरी की एक गंभीर वारदात का पर्दाफाश करते हुए लगभग 70 लाख रुपये के सोने–चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की। फरियादी मनीष ब्यौहार के घर स्थित गुप्त लाकर से चोरी की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर पूर्व केयरटेकर सोहित उर्फ कल्लू, रवि सोनी और उसके भाई राजू सोनी को जिला गुना से अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने 29 जुलाई 2025 को वारदात करना स्वीकार किया। चोरी के आभूषण, तीन लाख नकद, एक लाख रुपये और चोरी के पैसों से खरीदा गया आईफोन बरामद हुआ। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी संजीव चौकसे और टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
