फल बाजार में खूनी संघर्ष: रंजिश के चलते युवक को घेरकर पीटा, चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

इटारसी। शहर के अग्रवाल भवन के सामने स्थित फल बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवक का उपचार एक निजी अस्पताल में किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी उजैर खान 18 वर्ष, निवासी नाला मोहल्ला ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी इमरान खान घोड़ेवाला, फैजान, फैजल और उमर सभी निवासी इटारसी ने रेहान खान को घेर लिया और गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं।

विवाद बढऩे पर आरोपी इमरान खान ने हाथ में लिए बेसबॉल के डंडे से रेहान के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। वहीं अन्य तीन आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Next Post

महापौर ने पानी सप्लाई व्यवस्था का लिया जायजा

Fri May 1 , 2026
इंदौर: गर्मी बढ़ने के साथ शहर में पानी की मांग ज्यादा बढ़ गई है. इसको देखते हुए महापौर आज सुबह जल्दी शहर के जल यंत्रालय कार्यालय पहुंचे. उन्होंने शहर में पानी सप्लाई व्यवस्था को लेकर रजिस्टर का अवलोकन किया. साथ ही मानव और आपूर्ति की जानकारी ली.महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने […]

You May Like