35 हजार से अधिक नवसाक्षरों ने दी परीक्षा

जबलपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप प्रदेश में साक्षरता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में जिले के लगभग 35 हजार नवसाक्षरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा के लिए जिले की 2,273 शासकीय शालाओं को केंद्र बनाया गया।

अक्षर साथी पहल: जिले में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असाक्षरों को शिक्षित करने हेतु 4,000 से अधिक अक्षर साथी सामाजिक चेतना केंद्रों के माध्यम से स्वैच्छिक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

सबसे उम्रदराज ने भी दर्ज कराई उपस्थिति

परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का स्वागत तिलक वंदन और पुष्प मालाओं से किया गया। सिहोरा विकासखंड की 85 वर्षीय शिमला बाई एवं 66 वर्षीय संतोष कुमार कोरी ने सबसे उम्रदराज परीक्षार्थी के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी अंजनी सेलेट, जिला सह समन्वयक दीपक पटैल और रामशंकर शुक्ला ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी संकुल सह समन्वयकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित की। यह परीक्षा प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक निर्बाध रूप से संचालित हुई।

Next Post

प्रतिष्ठानों में कर रहे थे घरेलू गैस का उपयोग, चार सिलेंडर जब्‍त

Sat Mar 14 , 2026
जबलपुर। घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग को रोकने कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह द्वारा दिये गये निर्देशानुसार राजस्‍व, पुलिस एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा व्‍यावसायिक प्रतिष्‍ठानों के निरीक्षण की कार्यवाही शनिवार को भी जारी रही। कलेक्‍टर कार्यालय की खाद्य शाखा से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शनिवार को गोरखपुर अनुविभाग के […]

You May Like