कांग्रेस ने किला गेट पर फूंका प्रहलाद पटेल का पुतला

ग्वालियर: प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के जनता को भिखारी बताने वाले विवादित बयान पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में किलागेट चौराहे पर कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया गया।

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता मुनेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के अंहकारी मंत्री ने जनता को गाली दी है। मोहन यादव की सरकार इनको तुरंत मंत्री पद से निष्कासित करे।कांग्रेस पार्टी के युवा नेता विजय दिवाकर ने कहा कि प्रहलाद पटेल का जनता के लिए ऐसा बयान दुर्भाग्यपूर्ण है उनको तुरंत मध्य प्रदेश की जनता से माफी मांगना चाहिए।

Next Post

किडनी- लिवर को ट्रांसप्लांट करने बने ग्रीन कारिडोर

Fri Mar 7 , 2025
जबलपुर: नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज ने एक बार फिर ग्रीन कारिडोर बनाकर इतिहास रचा। मेडिकल कालेज के सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल में भर्ती एक मरीज के ब्रेन डेड हो जाने के बाद उसकी किडनी को इंदौर और लिवर को शहर के मेट्रो प्राइम हास्पिटल में मरीज को ट्रांसप्लांट किया।आर्गन […]

You May Like