कर्मचारियों के वेतन में अनियमितता मिली तो होगी कार्रवाई: गौरव

सिंगरौली: कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में आज बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स की विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित समय सीमा बैठक में प्राप्त पत्रों और लंबित प्रकरणों की बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने एनसीएल की गोरबी ब्लॉक-बी, जयंत एवं निगाही परियोजनाओं के अंतर्गत कार्यरत ओबी कंपनियों के कामकाज की समीक्षा करते हुए कड़े निर्देश दिए कि शासन के नियमानुसार और पूर्व में निर्धारित मापदंडों के तहत स्थानीय नागरिकों को रोजगार मुहैया कराएं।

साथ ही कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित कंपनियां अपने द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की सूची तत्काल श्रम विभाग को उपलब्ध कराएं। श्रम विभाग इस सूची के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया और निर्धारित मापदंडों के अनुसरण की बारीकी से जांच कर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जांच दल द्वारा मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा।

श्रमिकों और कर्मचारियों के हितों का संरक्षण करते हुए कलेक्टर ने कंपनियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों को समय पर निर्धारित वेतन और पीएफ का भुगतान करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत मिलने पर संबंधित कंपनी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, श्रम निरीक्षण राहुल प्रधान सहित संबंधित कम्पनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Next Post

मेहगांव में मिली अज्ञात महिला की डेड बॉडी

Thu Jun 4 , 2026
भिंड: एक अज्ञात महिला की डेड बॉडी थाना मेहगांव क्षेत्र में मिली है जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। पुलिस का कहना है कि जिस किसी व्यक्ति को मृतका के बारे में जानकारी मिले, वह थाना मेंहगांव जिला भिण्ड पर इस मोबाइल नंबर पर संपर्क करें,7974013989. Facebook Share on X […]

You May Like

मनोरंजन