पुलिस ने चाकूबाज का निकला जुलूस

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत गांधी चौक में सिरगेट के पैसे मांगने पर युवक पर चाकू से वार करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने जुलूस निकाला और अपराधियों के विरुद्ध कड़ा संदेश गया है कि कानून व्यवस्था बिगाडऩे और आम नागरिकों पर जानलेवा हमला करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद चाकूबाज को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

दो अन्य आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है।
टीआई उमेश कुमार गोल्हानी ने बताया कि शनिवार रात लगभग 8:30 बजे गांधी चौक स्थित श्रीपाल किराना दुकान में सिगरेट एवं खाने-पीने की सामग्री के पैसे नहीं देने को लेकर दुकानदार अभिषेक श्रीपाल पिता अनिल श्रीपाल, 20 वर्ष, का आरोपियों से विवाद हो गया था। विवाद बढऩे पर आरोपी नितिन साहू, शिवा समुद्रे एवं राज चौधरी द्वारा अभिषेक के साथ मारपीट की गई थी। चाकू से पेट में वार कर जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी नितिन साहू पिता महेंद्र साहू, 20 वर्ष, निवासी मानेगांव रांझी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नितिन पर दर्ज है पांच अपराध
पकड़े गए आरोपी नितिन साहू के विरुद्ध पूर्व से मारपीट एवं आम्र्स एक्ट सहित 5 मामले दर्ज हैं। जिसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया। जबकि आरोपी शिवा समुद्रे एवं राज चौधरी फरार है जिनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Next Post

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल

Mon Aug 31 , 2026
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत पहाड़ी खेड़ा मार्ग पर तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को बेरहमी से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, […]

You May Like