
आष्टा। भोपाल-इंदौर रोड पर रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया.ङ ग्राम अमलाहा के पास भावखेड़ी जोड़ पर एक यात्री बस खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीच सड़क पर खड़े ट्रक को पीछे से आ रही यात्री बस ने टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने डिवाइडर से भी जा टकराई. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बस ट्रक से टकराती दिखाई दे रही है.
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने बस में सवार यात्रियों की मदद की और घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई. बस में सवार कुछ लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया.
