भोजन की तलाश में घर की छत पर पहुंचे नंदी

बुधनी. नगर के वार्ड 12 में रविवार को एक अनोखी घटना सामने आई. भोजन की तलाश में भटकते हुए एक नंदी सीढिय़ों से मकान की दूसरी मंजिल तक पहुंच गया.जिससे घर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. लोगों ने उसे रोटी खिलाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन आगे रास्ता नहीं होने के कारण नंदी वहीं फंस गया. काफी प्रयास के बाद युवक मुकेश पटेल एवं साथियों ने सूझबूझ और मेहनत से नंदी को सुरक्षित नीचे उतारा. इसके बाद घर के लोगों ने राहत की सांस ली. लोगों का कहना है कि नगर में गौशाला संचालित होने के बावजूद बड़ी संख्या में मवेशी सड़कों, गलियों और रिहायशी क्षेत्रों में भूखे-प्यासे भोजन की तलाश में भटकते रहते हैं. कई पशुपालक भी दिन के समय अपने मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं, जिससे आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती हैं.

Next Post

देवीधाम में दिखी तेंदुआ और शावकों की उपस्थिति

Mon Jun 29 , 2026
सलकनपुर। प्रसिद्ध देवीधाम में लगातार तीन दिनों तक मादा तेंदुआ और उसके शावकों की मौजूदगी दर्ज होने के बाद श्रद्धालुओं, व्यापारियों और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता गहरा गई है. धाम परिसर और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में वन्यजीवों की गतिविधियां कैद होने के बाद प्रशासन और […]

You May Like