भिंड: नवोदय विद्यालय में बालकों के साथ अश्लील हरकत करने बाले आरोपी को रौन पुलिस ने गिरफ्तार किया है।एसपी भिंड डां.असित यादव, एएसपी संजीव पाठक, एसडीओपी प्रवीन त्रिपाठी लहार के निर्देशन में रौन थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा एवं उनकी पुलिस टीम ने नवोदय विद्यालय में बालकों के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
नवोदय विद्यालय विस्खडी के प्राचार्य बृजेश कुमार द्वारा एक आवेदन पत्र संविदा पर नियुक्त शिक्षक के विरुध्द छात्रों के साथ अश्लील हरकत करने के संबंध में दिया था जिस पर से थाना रौन में आरोपी के विरुध्द पोक्सो एक्ट का पंजीवध्द कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना प्रकरण में धारा 3(2) एससी एसटी एक्ट इजाफा की गयी। एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी लहार के निर्देशन में थाना प्रभारी रौन आशुतोष शर्मा द्वारा तत्काल टीम का गठन कर आरोपी को मुखबिर सूचना पर से रावतपुरा साहनी तिराहा मोड़ से गिरफ्तार किया गया है।
