रांझी-लार्डगंज में चाकूबाजी, दो घायल

जबलपुर : लार्डगंज एवं रांझी में चाकूबाजी हुई जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।लार्डगंज पुलिस ने बताया कि रोहन कोल 19 वर्ष निवासी भूलन बस्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले में मिक्चर प्लांट के पास था वहां पर ध्रुव कोल आकर उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो चाकू से हमलाकर पीठ में चोट पहुंचा दी एवं जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।

इसी प्रकार रांझी थाने में हेमंत राजपूत 17 वर्ष निवासी पुरानी मोहनिया रंाझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार दोपहर लगभग 1-30 बजे अपने साथी रितिक परिहार तथा आदित्य राजपूत के साथ मोहनिया में बैठा था उसी समय झंडा चौक निवासी सनी रैकवार जिससे उसकी पुरानी बुराई चल रही है अपने साथियों के साथ आया और विवाद करने लगा। सनी रैकवार ने चाकू से हमलाकर चोट पहुंचा दी। सनी रैकवार के साथियों ने हाथ मुक्कों से मारपीट की।

Next Post

ई रिक्शा, हाईवा की बेटरियां, बेल्डिंग मशीन हुई चोरी

Sun Mar 8 , 2026
जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत बड़ी ईदगाह के बाहर खड़ा ई रिक्शा अज्ञात चोर चुराकर ले गए। इसके अलावा सिहोरा से हाईवा की बेटरियां, यादव कॉलोनी से बेल्डिंग मशीन चोरी गई है। लार्डगंज पुलिस ने बताया कि मकसूद खान निवासी न्यू आनंदनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लोहा बेल्डिंग वर्क […]

You May Like