जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत बड़ी ईदगाह के बाहर खड़ा ई रिक्शा अज्ञात चोर चुराकर ले गए। इसके अलावा सिहोरा से हाईवा की बेटरियां, यादव कॉलोनी से बेल्डिंग मशीन चोरी गई है।
लार्डगंज पुलिस ने बताया कि मकसूद खान निवासी न्यू आनंदनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लोहा बेल्डिंग वर्क का काम करता है। यादव कालोनी में राजेश जैन के मकान में लोहे के गेट फिटिंग का काम करने अपने साथी वसीम मोह. शहनवाज, आबिद अंसारी के साथ गये थे वह अपनी बेल्डिंग मशीन लेकर आया था जहां से बेल्डिंग मशीन चोरी हो गई।
इसी प्रकार सिहोरा थाने में अनिल कुमार बर्मन निवासी ग्राम गौरहा सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 9563 की 2 बेटिरयां कीमती लगभग 16 हजार 400 की चोर चुराकर ले गए । इसी प्रकार लार्डगंज थाने में आरिफ रजा निवासी आजादनगर मोहरिया हनुमानताल ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि उसका ईरिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड एम 1233 को अज्ञात चोर बड़ी ईदगाह के बाहर से चुराकर ले गए।
