अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर सीएम डॉ यादव ने दी शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं की सुरक्षित व मंगलमय यात्रा की कामना की

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पवित्र अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर देशभर के श्रद्धालुओं और बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति के गौरव का प्रतीक है।

उन्होंने कामना की कि बाबा बर्फानी की असीम कृपा से यह पावन यात्रा सभी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, मंगलमय और पुण्यदायी सिद्ध हो।डॉ. यादव ने भगवान शिव से प्रार्थना करते हुए कहा कि देवाधिदेव महादेव सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करें तथा सभी श्रद्धालुओं के मनोरथ पूर्ण हों।

Next Post

करीमनगर डायमंड्स ने रंगा रेड्डी राइजर्स को 58 रनों से दी मात, जीत की हैट्रिक के साथ टूर्नामेंट में मचाया धमाल

Fri Jul 3 , 2026
हैदराबाद, TG20 लीग में करीमनगर डायमंड्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में टीम ने रंगा रेड्डी राइजर्स को 58 रनों से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। करीमनगर की इस जीत के नायक राहुल राधेश (72 रन) और ऋषिकेश सिम्हा […]

You May Like