कब बंद करनी चाहिए SIP? जानें कैसे मिलेगा मनचाहा रिटर्न

SIP में छोटी-छोटी रकम हर महीने लगती है। ऐसे में बजट पर ज्यादा असर नहीं पड़ता। कई लोग SIP शुरू कर देते हैं, लेकिन समझ नहीं पाते कि इसे कब तक जारी रखना चाहिए।

SIP Pause Rules: व्यवस्थित निवेश योजना (SIP) यानी किस्तों में निवेश करने का आसान तरीका है। इसमें हर महीने छोटी-छोटी रकम लगती है। इस चलते बजट पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है। कई लोग SIP शुरू करते हैं, लेकिन समझ नहीं पाते कि इसे कब तक जारी रखना चाहिए। SIP के जरिए निवेश करते वक्त ध्यान रखना चाहिए कि निश्चित समय के लिए निवेश करते रहें। इसमें रुकावट नहीं आए। साथ ही गिरावट होते समय धैर्य न खोएं। अब सवाल है कि एसआईपी में निवेश शुरू कर दिया, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि इसे कब बंद करें या कब तक निवेश करते रहे?

एसआईपी में निवेश करना आसान है, लेकिन यह समझना जरूरी है कि इसे कब तक जारी रखना चाहिए। कई लोग कुछ साल निवेश करके रिटर्न की उम्मीद करने लगते हैं। एसआईपी का असली फायदा लंबे समय में मिलता है। आप 2–3 साल के लिए एसआईपी करते हैं तो आपका रिटर्न पूरी तरह बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करेगा। इस छोटे समय में कंपाउंडिंग का लाभ बहुत कम मिलता है, इसलिए मुनाफा सीमित रहता है।

SIP रोकना कब सही?

1. जब लक्ष्य पूरा हो तो उसी फंड में पैसा डालते रहना जरूरी नहीं।
2. पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन के लिए बड़ी SIP को छोटे हिस्सों में बांटकर अलग-अलग फंड में निवेश करना चाहिए।
3. गलत फंड चुनने पर कोर्स करेक्शन यानी Systematic Transfer Plan के जरिए बेहतर फंड में बदलाव करना।
4. सेक्टोरल फंड्स में घाटा होने पर समय रहते इंडेक्स या डायवर्सिफाइड फंड में स्विच करना सही है।
5. वित्तीय संकट या आपात स्थिति। जैसे-मेडिकल इमरजेंसी, नौकरी छूटने पर SIP रोकना अस्थायी राहत दे सकता है।

Next Post

इमरान खान की बहनों का आरोप: चार हफ्तों से मिलने नहीं दिया

Fri Nov 28 , 2025
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहनें अलीमा और नौरीन ने पुलिस पर बदसलूकी और बर्बरता का आरोप लगाया है साथ ही उन्हें चार हफ्तों से अपने भाई से मिलने नहीं दिया गया है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान वर्तमान में भ्रष्टाचार और अन्य मामलों में जेल की […]

You May Like