इंडिगो की चार दिन की विशेष सेल, किराया 1,999 रुपये से

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (वार्ता) निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने मंगलवार को अपनी सीमित अवधि की सेल ‘स्प्लैश इंटू सेविंग्स’ पेश की जिसमें चुनिंदा घरेलू मार्गों पर सभी शुल्क सहित एकतरफा किराया 1,999 रुपये से शुरू होगा।

यह सेल 24 फरवरी से 27 फरवरी तक की बुकिंग पर इस साल 03 मार्च से 30 सितंबर तक की यात्रा के लिए मान्य होगी। बुकिंग यात्रा की तारीख से कम से कम सात दिन पहले करानी होगी। नॉन-स्टॉप तथा कनेक्टिंग उड़ानों के लिए भी ऑफर उपलब्ध है।

‘स्प्लैश इंटू सेविंग्स’ के तहत घरेलू मार्गों पर एक तरफ का किराया 1,999 रुपये से और अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर 4,699 रुपये से (सभी शुल्क सहित) शुरू होगा। चुनिंदा घरेलू मार्गों पर इंडिगो स्ट्रेच किराये 9,999 रुपये से उपलब्ध हैं।

किराये के अलावा सेल अवधि के दौरान चुनिंदा अतिरिक्त सेवाओं पर भी छूट दी जा रही है। इनमें फास्ट फॉरवर्ड सेवाओं पर 70 प्रतिशत तक की छूट शामिल है। प्री-पेड अतिरिक्त बैगेज पर 50 प्रतिशत तक और चुनिंदा घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय सेक्टर्स में स्टैंडर्ड सीट चयन पर 15 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध है। अतिरिक्त लेगरूम वाली सीटें चुनिंदा घरेलू मार्गों पर 500 रुपये से बुक करायी जा सकती हैं। साथ ही, दो साल तक के शिशु घरेलू सेक्टर्स में केवल एक रुपये में यात्रा कर सकते हैं, बशर्ते बुकिंग सीधे इंडिगो के चैनलों के माध्यम से की गयी हो।

 

 

 

Next Post

खड़गे और राहुल गांधी का भोपाल आगमन, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

Tue Feb 24 , 2026
अशरफ अली भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज दोपहर भोपाल पहुंचे। राजधानी पहुंचने पर उनका पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और […]

You May Like