गूगल मैप ने भटकाया रास्ता, डम्पर हाईट गेज से टकराया 

 

रेलवे पुल नम्बर-2 से वाहनों का आवागमन घंटों रहा बंद

 

जबलपुर। गूगल मैप के भरोसे गाड़ी चलाने वाले लोगों के लिए ये मैप मुसीबत बनता जा रहा है। आए दिन गूगल मैप के चक्कर में रास्ता भटकने के मामले सामने आ रहे। शहर में रेलवे पुल नम्बर-2 से गुजर रहा डम्पर हाईट गेज से टकरा गया। हादसे के चलते रेलवे पुल नम्बर-2 से वाहनों का आवागमन दोनों तरह से बंद रहा।

जानकारी के अनुसार हाइवा क्रमांक-सी.जी. 12 बीएम.5059 का चालक कोरबा से राखड़ लोडकर मनेरी जा रहा था गूगल मैप के चक्कर में रास्ता भटक गया और शीला टॉकीज की तरफ से सीधे रेलवे पुल नम्बर-2 की तरफ आ गया और पुल पार करते समय हाईट गेज से टकरा गया। जिससे हाईट गेज क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने हाईट गेज का सुधार कार्य किया साथ ही आरपीएफ ने चालक पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

वाहन चोर अवैध जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार

Fri Feb 7 , 2025
इंदौर. पुलिस थाना किशनगंज को बड़ी सफलता मिली है। वाहन चोर राजेश तिवारी उर्फ सप्पू को 9 लीटर अवैध संदिग्ध जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत 80,000 रुपये आंकी गई है। गुप्त सूचना पर […]

You May Like

मनोरंजन